सहसवान में युवाओं ने केक काटकर मनाया राहुल गाँधी का जन्मदिन

बदायूँ जनमत । युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष शरीफ़ उद्दीन के नेतृत्व में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म दिवस मनाया गया । इस अवसर पर शरीफुद्दीन ने कहा कि राहुल गांधी के नेतत्व में कांग्रेस को एक नई ऊर्जा और नया जोश मिला है ।
इस मौके पर नाहिद आलम ने कहा कि राहुल गांधी जैसा सरल स्वभावी नेता कहीं नहीं मिलेगा । हम युवाओ को राहुल गांधी ने आगे बढ़ने का मौका दिया है, हम भी उनकी ताकत बनकर उशके साथ खड़े हैं और उनकी लम्बी आयु की कामना करते हैं । इसके बाद युवाओं ने केक काटकर खुशी का इज़हार किया ।  इस मौके पर सहसवान विधानसभा अध्यक्ष अज़हर अली,  नगर अध्यक्ष शैख़ सिराज , नगर उपाध्यक्ष शहवाज़ अंसारी ,नाहिद आलम एडवोकेट, कसीम सरवर मोहम्मद समी , मोहम्मद यासीन, नेम सिंह, विकास यादव, लड्डन कुरैशी आदि लोग मौजूद रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी