तराबीह में कुराने पाक मुकम्मल होने पर सजी महफिल

बदायूँ जनमत । शहर के मोहल्ला कबूलपुरा स्थित नूरी मस्जिद में माहे रमज़ान की 25 वीं शब को कुराने पाक मुकम्मल हुआ । इस मौके पर कारी अब्दुल रसूल ने दुआ फात्हां की, वहीं मस्जिद को सजाया गया ।
तराबीह में कुराने पाक मुकम्मल होने की खुशी में एक महफिल का आयोजन किया गया । जिसका आग़ाज़ तिलावते कुराने मजी़द से हुआ । इसके बाद नातों मनकबत का दौर चला । हाफिज साहब को नजराना पेश किया गया ।
महफिल में सरताज अली खान, लाला भाई, डॉक्टर कमर, मुशाहिद भाई, सद्दाम, पप्पू, अय्यूब वकील,  जहीर सलमानी, मोहम्मद अहमद, आमिर, फहीम आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।

(रिपोर्ट - इंतज़ार हुसैन)


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी