हज के लिए उसहैत से पहला जत्था रवाना

उसहैत जनमत । आज मंगलवार को हज की पवित्र यात्रा के लिए नगर व क्षेत्र के हाजियों का पहला जत्था रवाना हुआ । जिसमें पाँच महिला व पुरूष शामिल हैं ।
उसहैत निवासी सरबरी बेगम, नब्बी खाँन, क्षेत्र के ग्राम मसूदपुरा से सामीर खाँ और इनकी पत्नी अंगूरजहाँ तथा ग्राम रसूलपुर नगला (मस्जिद नगरला) की प्रधान अख्तरी बेगम आज मंगलवार को हज की पवित्र यात्रा के लिए रवाना हुए । लोगों ने इनका फूलमालाओं से इस्तकबाल किया । वहीं खाने काबा और रोज़ा ए रसूल पर मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआ माँगने की अपील भी की ।
इस मौके पर पूर्व चेयरमैन नबाव हसन, छम्मन खाँन, निराले खाँ, ईसार खाँन, अख्लाक खाँन, डॉक्टर के बी खाँन, हाजी हाफिज़ सिद्दीकी शाह आदि मौजूद रहे ।

हज यात्रा पर जाने बाले हाजियों का इस्तकबाल करते लोग : जनमत एक्सप्रेस ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया