पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुरैनी दातागंज को तोहफे में मिले डस्टबिन

दातागंज जनमत । आज वृहस्पतिवार को दातागंज के युवा कवि केशव सक्सेना ने ग्राम पुरैनी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय को 6 डस्टबिन उपहार स्वरूप भेंट किये ।
इस अवसर पर उन्होंने छात्र छात्राओं को कूड़े के निस्तारण के बारे में विस्तार से बताया । उन्होंने कहा कि सभी बच्चे कूड़े को इधर उधर न फेंके उसे कूड़ेदान में ही डाले । प्रधानाध्यापक मोहम्मद राशिद कादरी ने उनका आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर अनुदेशक आदित्य सक्सेना, मीना मंच सुगमकर्ता प्रेमलता शाक्य सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा ।
विद्यालय स्टाफ को डस्टबिन भेंट करते हुए कवि केशव सक्सेना : जनमत एक्सप्रेस ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया