बदायूँ : तीन दिन में दो गैंगरेप की घटनाओं पर सांसद धर्मेंद्र और यासीन उस्मानी ने योगी सरकार को घेरा

बदायूँ जनमत । उत्तर प्रदेश में बेटियों के साथ बढ़ते गैंगरेप, रेप और उत्पीड़न की घटनाओं पर विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा है । समाजवादी पार्टी के कई नेताओं ने अपने अपने बयान देकर यूपी सरकार पर हमला बोल दिया ।
आपको बता दें कि केवल बदायूँ जनपद में पिछले 72 घंटों के अंदर दो गैंगरेप की घटनाओं ने यूपी को हिलाकर रख दिया है । वहीं योगी सरकार के वह तमाम दावे खोखले साबित हो रहे हैं जो महिला सुरक्षा और बेटी बचाओं और बेटी पढ़ाओ को लेकर किये जा रहे थे । हालांकि समाजवादी पार्टी के बदायूँ साँसद धर्मेंद्र यादव पहले ही रेप के मुद्दों को सदन में उठाकर योगी सरकार को घेर चुके हैं । उन्होंने जनमत एक्सप्रेस से हुई बातचीत के दौरान कहा कि देवरिया से लेकर बदायूँ तक जो रेप काण्ड हुए हैं उससे योगी सरकार के तमाम दावे झूठे साबित हुए हैं । उन्होंने मूसाझाग गैंगरेप काण्ड पर बोलते हुए कहा है कि योगी सरकार क्राइम कंट्रोल में पूर्णतया असफल साबित हुई है । जो बहन, बेटियों की इज्जत न बचा सकें उन्हें कुर्सी पर नहीं बैठना चाहिए ।
उधर समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना यासीन अली उस्मानी ने भी बढ़ते रेप काण्डों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है । उन्होंने कहा है कि जिस तरह यूपी में रेप और गैंगरेप की घटनाएं बड़ रहीं हैं उस पर यूपी सरकार को चिंतन करना चाहिए । अब तक बेटियों की सुरक्षा में यूपी सरकार नाकाम साबित हुई है । इसके लिए सरकार को गंभीरता से ठोस कदम उठाने की जरूरत है । उन्होंने कहा कि बदायूँ में पिछले तीन दिनों में दो गैंगरेप की घटनाएं होना इस बात की दलील है कि यूपी सरकार महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर पा रही है, केवल दावे और वादे करने से कुछ नहीं होगा । यूपी सरकार को चाहिए कि जमीनी स्तर पर कुछ काम करके दिखाए ।
जनमत एक्सप्रेस न्यूज़ : 9997667313

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया