बीजेपी के सभी वादे हवाई साबित हुए : धर्मेंद्र यादव / Janmat Express

बदायूँ जनमत । नगर बिल्सी के ग्रीन हाउस में समाजबादी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मलेन आयोजित हुआ जिसमें 114 विधानसभा बिल्सी के सभी बूथ प्रभारियों ने हिस्सा लिया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने की तथा मुख्य अतिथि सांसद धर्मेंद्र यादव रहे ।
सभा को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र यादव ने कहा कि बीजेपी ने पिछले लोकसभा चुनाव के समय जनता से जो 2 करोड़ बेरोजगारों को हर साल रोजगार देने, गरीबों को 15 लाख रूपए देने, किसानों को लागत का डेढ़ गुना लागत मूल्य देने का वादा किया था वो सब वादे हवा हवाई साबित हुए अब जनता सब समझ चुकी है आने वाले लोकसभा 2019 के चुनाव में लोग समाजबादी पार्टी के पक्ष में मतदान करेंगे ।
जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने बीजेपी सरकार को हिटलर और तानाशाहों की सरकार बताकर जमकर बीजेपी पर निशाना साधा ।
युवा सपा और छात्र नेता शाहनवाज़ अल्वी ने अपनी युवा टीम के साथ 51 किलो फूलों की माला पहनाकर सांसद और जिलाध्यक्ष का स्वागत किया और आगामी 23 तारीख को बूथों पर अधिक से अधिक नए वोट बनबाने की लोगों से अपील की ।
इस मौके पर विमल कृष्ण अग्रवाल पप्पी भैया, उदयवीर शाक्य, जिला सचिव रईस अहमद, किशोरी लाल शाक्य, सिक्की वार्ष्णेय, अबधेश यादव, रविन्द्र शाक्य, फैज़ान राइन, सोवरन सिंह यादव, जीशान अंसारी, आसिम सैफी, अजीत गुर्जर, शाहिद राइन, सांसद प्रतिनिधि अवधेश यादव, विपिन यादव, सईद सिद्दीकी, नाजिम अल्वी, दीप सिंह यादव, डॉक्टर टिंकू गुप्ता, प्रदीप गुप्ता समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
सांसद धर्मेंद्र यादव का स्वागत करते हुए युवा : जनमत एक्सप्रेस ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया