बगरैन में देवेन्द्र बने आदर्श रामलीला कमेटी अध्यक्ष / Janmat

बदायूँ जनमत । बगरैन में आदर्श रामलीला कमेटी का अध्यक्ष देवेन्द्र देव शर्मा को बनाया गया । इसके अलावा  रतनेश को महामंत्री  व गजेन्द्र कश्यप को  उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। आदर्श  रामलीला कमेटी में हमेशा  की तरह इस बार कमेटी का चुनाव हुआ । रविवार को संरक्षक होमेन्द्र देव शर्मा की देखरेख में चुनाव की प्रक्रिया शुरु हुई ।किसी  ने अपना दावा पेश नहीं  किया । सुनील वर्मा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया । चुनाव के पहले पिछले कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। जिसे लोगों ने स्वीकार किया ।
इसके अलावा कस्बे के लोगों से चंदा लिया जाता है । सारे लोगों के सहयोग से यहां की रामलीला भव्य तरीके से मनाई जाती है ।
नौ दिन लीला का मंचन होने के बाद दशहरा व भरत मिलाप के कार्यक्रम में मेला और रोशनी की सजावट कराई जाती है ।

(रिपोर्ट : सौरभ पाल)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया