हन्नान मियाँ बने अटल भारतीय हिंदू फाउन्डेशन अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

बदायूँ जनमत । कस्बा उसहैत निवासी पूर्व सभासद फरमानउद्दीन के पुत्र हन्नान मियाँ को अटल भारतीय हिंदू फाउन्डेशन के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैय्यद नदीम अली ने बदायूँ जिले का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है ।
शनिवार को शाहजहांपुर के कटरा में आयोजित फाउन्डेशन के कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अरूण कुमार शुक्ला की उपस्थिति में कई जनपदों के जिलाध्यक्ष नियुक्त किये गए थे । जिसके चलते फाउन्डेशन के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैय्यद नदीम अली ने हन्नान मियाँ को बदायूँ जनपद के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है । उनके जिलाध्यक्ष बनने पर लोगों ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया । साथ ही मिष्ठान भी वितरण किया गया । 


इस मौके पर नूरउद्दीन, इस्तकारूद्दीन, नकरूद्दीन, सत्यपाल राठौर, मुस्तफाउद्दीन, धनपाल राठौर, बसरूद्दीन, बलवीर राठौर, अरबाज खाँन, समशाद, सोहराब खाँन, जामु, अंकित, अब्दुल्लाह, नसीम आदि लोग मौजूद रहे । 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी