मास्टर फखरुद्दीन अहमद का निधन, कल मंगलवार को होंगे सुपुर्दे खाक

दातांगज जनमत । नगर के जाने माने मास्टर फखरुद्दीन अहमद का आज सोमवार की दोपहर बीमारी के चलते निधन हो गया l वह 75 वर्ष के थे l उनके निधन से नगर में शोक की लहर दौड़ गयी है l उनके चाहने वालों में खास तौर पर शिक्षक वर्ग बेहद ग़मगीन है l मृतक फखरुद्दीन अहमद एक कुशल शिक्षक के रूप में जाने  जाते थे l उन्होंने लम्बे समय तक जूनियर हाई स्कूल दातागंज में शिक्षण कार्य किया l उनसे शिक्षा ग्रहण करके आज तमाम लोग उच्च पदों पर आसीन हैं l वह अपने  पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं l उनके दो पुत्र अध्यापक हैं l बड़े पुत्र फरहत  हुसैन जूनियर हाई स्कूल दातागंज में अध्यापक हैं l दूसरे पुत्र शराफत समीर अध्यापक के साथ साथ विख्यात शायर हैं l उनके बड़े पुत्र शिक्षक फरहत हुसैन ने बताया कि उनका आज बीमारी की वजह से निधन हो गया है कल मंगलवार को  सुबह 10:30  बजे मोहल्ला अरेला स्थित क़ब्रस्तान में सुपुर्दे ख़ाक किया जायगा ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया