बाइक सवार बदमाशों ने होमगार्ड के गोली मारी, मौत

बदायूँ जनमत । गुरुवार देर रात गस्त के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने होमगार्ड छत्रपाल (36) की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. वारदात के बाद बदमाश असलह लहराते हुए मौके से फरार हो गए ।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल होमगार्ड को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.घटना उघैती थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप की है. जहां देर रात होमगार्ड गश्त पर था. इसी दौरान होमगार्ड ने शक होने पर बाइक सवार लोगों को रोकने की कोशिश की. इस पर दो बाइक सवार चार बदमाशों ने उसपर फायरिंग कर दी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. होमगार्ड की गोली मारकर हत्या से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.उघैती थाने में तैनात होमगार्ड छत्रपाल और प्लाटून कमांडर राजेंद्र पैदल गश्त कर रहे थे. तभी उधर से दो बाइक पर चार बदमाश गुजरे, जिनके पास चोरी का सामान था. छत्रपाल के टोकने बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसमें गोली लगने से छत्रपाल की मौत हो गई. एसपी देहात डॉ. एसपी सिंह और सीओ इरफान नासिर ने मौका मुआयना किया. होमगार्ड छत्रपाल हजरतपुर थाना क्षेत्र के करियामई गांव का रहने वाला था. फिलहाल पुलिस आरोपी बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही है ।
घायल अवस्था में पड़ा होमगार्ड : जनमत एक्सप्रेस । 9997667313

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया