उसहैत पुलिस का गुडवर्क : वध को ले जाते चार गोवंशीय सहित एक गिरफ्तार, एक फरार

बदायूँ जनमत । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी के आदेश अनुसार एवं पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्र अधिकारी उझानी के कुशल प्रवेक्षण में आज दिनांक 19.03.2019 को समय 7:10 बजे मुखबिर द्वारा गोतस्करी की सूचना मिली । जिस पर थाना उसहैत पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए क्षेत्र के गाँव झझरऊ मोड़ से एक अभियुक्त मोहम्मद गौस पुत्र मुमताज अली निवासी वार्ड नंबर 3 मोहल्ला साहूकारा कस्बा ककराला थाना अलापुर को 04 रास गौवंशीय पशु (बेल) वध करने को ले जाते समय गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा देसी 315 बोर मय दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ । जिस के संबंध में थाना हाजा पर मुoअoसo  87/19 धारा 3/5क /8 गोवध निoअधिo व मुoअoसo 88/19 धारा 3/25  AACT पंजीकृत किया गया । थानाध्यक्ष इन्द्रेश सिंह ने बताया कि मौके से एक अभियुक्त परवेज़ पुत्र इसरार निवासी मोहल्ला पटिया कस्बा ककराला थाना अलापुर भागने में सफल रहा ।
उसहैत पुलिस की गिरफ्त में गोतस्करी का आरोपी : जनमत एक्सप्रेस । 9997667313

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया