शौच को गई महिला का आरोप साले बहनोई ने किया रेप, पुलिस ने माना शडयंत्र Video...

बदायूँ जनमत । उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच को घर के समीप स्थित खेत पर गई 38 वर्षीय महिला के साथ गाँव के ही पूर्व प्रधान के पुत्र ने अपने साले के साथ मिलकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया । जब महिला ने शोर मचाया तो आरोपित ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये । महिला का शोर सुनकर महिला का पति और मोहल्ले के लोग घटना स्थल पर पहुँचे । महिला के पति ने आरोपियो को दौड़ा लिया लेकिन बह अन्धेरे का फायदा उठा कर भागने में सफल रहे । यह आरोप पीडित महिला ने पुलिस को दी तहरीर में लगाया है ।
मामले की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुँच गई । महिला के पति द्वारा दी गई तहरीर में गाँव के ही दो लोगों के खिलाफ नामजद दुष्कर्म करने की तहरीर दी गई है ।
उधर मामले को लेकर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार से बात की गई तो बताया कि मामला मारपीट का है ।
(रिपोर्ट : अकरम मलिक)

वीडियो देखें......

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया