बदायूँ : गोलियों से गूंज उठी मंडी समिति, पिता पुत्र घायल

बदायूँ जनमत । पुरानी रंजिश के चलते मंडी समिति में सब्जी बेचने आए पिता-पुत्र को गोली मार दी। गोली पुत्र के पेट से पार होकर पिता के पैर में लगी । घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकले ।
थाना सिविल के मीरा सराय निवासी अजय मौर्य अपने पिता चंद्रभान के साथ मंडी समिति में सब्जी बेचने गया था । इसी दौरान वहां मौजूद हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं । जिससे एक गोली अजय के पेट को पार करती हुई उसके पिता के पांव में जा घुसी । गोली चलने से यहां मौजूद व्यापारी व किसानों में भगदड़ मच गई । लोग जान बचाने को इधरउधर भागने लगे । इसी बीच पुलिस वहां पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल आई । गंभीर घायल अजय को बरेली रेफर कर दिया। एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव व एसओ सिविल लाइन घटना की जांच में जुटे हैं ।
जिला अस्पताल में घायलों का उपचार होता हुआ : जनमत एक्सप्रेस ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया