कोचिंग पढ़ने गया छात्र लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला

शाहजहाँपुर जनमत । थाना जलालाबाद के गाँव फरीदपुर निवासी शिवकुमार शर्मा पुत्र राधेश्याम शर्मा का 16 वर्षीय पुत्र चार दिन पहले सुबह को कोचिंग पढ़ने गया था और आज तक लौटकर नहीं आया । पीड़ित परिवार का रो रोकर बुरा हाल है । चार दिन से लगातार हो रही खलोसी के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका ।
छात्र के पिता ने आज थाना पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनका 16 वर्षीय पुत्र राहुल शर्मा जो कि कक्षा 12 का छात्र है । वह 17/08/2019 की सुबह 6 बजे घर से कोचिंग पढ़ने गया था । वह रास्ते में कहीं लापता हो गया और, घर लौटकर नहीं आया ।
लापता हुए छात्र राहुल का फाइल फोटो : जनमत एक्सप्रेस ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

जश्ने शाह शराफत : तीन तलाक और परिवार विवाद से बचे मुसलमान - सकलैन मियाँ हुजूर