बदायूं पुलिस ने किया बच्चा चोर गैंग की अफवाह का खंडन, अफवाहों को फैलायें नहीं बल्कि रोके


बदायूँ जनमत । पिछले दो दिनों से थाना उसहैत व आसपास के क्षेत्र में बच्चे चोरी होने व बच्चा चोर गिरोह तथा बच्चा चुराने वाले बाबाओं के पकड़े जाने की अफवाह फैल रही है । इस अफवाह के चलते आज बदायूं पुलिस ने प्रेसनोट जारी कर खंडन किया है ।
पुुुुलिस ने कहा हैै कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मस पर बच्चा चोरी गैंग के सक्रिय होने व जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर बच्चा चोरी के प्रयासों के संबंध में विभिन्न लोगों द्वारा भ्रामक खबरें पोस्ट व शेयर की जा रही हैं, जो कि अनुचित व गैरकानूनी है । यह एक भ्रामक सूचना तथा अफवाह है । पुलिस इसका पूर्णतया खंडन करती है  । साथ ही पुलिस ने जनता से अपील की है कि बिना पुष्टि के इस प्रकार की भ्रामक खबरों को पोस्ट और शेयर न करें । कानून और शांति व्यवस्था बनाये रखने में जनपद पुलिस का सहयोग करते हुए अफवाहों को फैलायें नहीं बल्कि रोकें।

जनपद पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट : जनमत एक्सप्रेस ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया