गरीबों पर चला उसहैत पुलिस का हंटर, पानीपुड़ी बेचने वाले का काटा चालान


बदायूँ जनमत । थाना उसहैत पुलिस ने अब गरीबों पर अपना हंटर चलाना शुरू कर दिया है । थाना पुलिस ने आज बुधवार को नखासा रोड़ किनारे पानीपुड़ी बेच रहे एक गरीब का चालान काट दिया । इससे नगर में चर्चा व्याप्त है कि नगर पंचायत प्रशासन के बाद अब थाना पुलिस भी गरीबों का शोषण कर रही है ।

सड़क किनारे पानीपुड़ी बेचता हुआ रवि : जनमत एक्सप्रेस ।

आज दोपहर नखासा रोड़ के किनारे उसहैत के वार्ड संख्या दो निवासी रवि पुत्र सियाराम ठेला लगाकर पानीपुड़ी बेच रहा था । तभी दो कांस्टेबलों ने पहुँचकर धारा 34 पुलिस अधिनियम के तहत उसका चालान काट दिया । मजे की बात तो यह है कि चालान काटने के बाद पुलिसकर्मियों ने खुद वहाँ खड़े होकर पानीपुड़ी खाईं । पुलिस की इस कार्यवाही से नगर में तरह तरह की चर्चाएँ व्याप्त हैं । कस्बा उसहैत में अतिक्रमण कर रहे बड़े दुकानदार और फुटपाथ पर स्थाई रूप से खोखे व दुकानें लगाये हुए लोगों के खिलाफ न तो नगर पंचायत प्रशासन कार्रवाई करती है और न ही थाना पुलिस, शिकार होते हैं तो बस वो गरीब जो एक वक्त की रोजी की तलाश में सुबह को अपने घर से निकलते हैं।

उसहैत पुलिस द्वारा काटा गया चालान : जनमत एक्सप्रेस । 9997667313


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया