वेतन विसंगति को लेकर सदर तहसील में लेखपालों का एक दिवसीय धरना

बदायूँ जनमत । तहसील सदर में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आवाह्न पर समाधान दिवस का बहिष्कार करते हुए वेतन विसंगति, वेतन उच्चीकरण, प्रोन्नति आदि 12 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन हरिश्चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में किया गया । धरने का संचालन नीरज चौहान व सुबोध शर्मा द्वारा किया गया ।
धरने के दौरान लेखपालों ने कहा यदि मांगे पूर्ण नही होती है तो आगामी 27 सितंबर को प्रांतीय कार्यकारणी की मीटिंग में तय होने वाली रणनीति के अनुसार वृहद आंदोलन में जायँगे ।

संवाददाता विकास आर्य

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया