उसहैत पुलिस ने चरस सहित युवक को पकड़ कर छोड़ा

बदायूँ जनमत । थाना उसहैत क्षेत्र में अवैध खनन के गोरखधंधे के बाद एक और अवैध धंधे का खुलासा हुआ है । थाना क्षेत्र में नशे का काला करोबार भी जमकर फल फूल रहा है ।
चर्चा है कि उसहैत पुलिस ने आज दोपहर कस्बे के ही एक युवक को चरस सहित पकड़ा था । पुलिस उसे पकड़ कर थाने पर भी लाई थी । लेकिन शाम को उसे छोड़ दिया गया । पुलिस के इस कारनामे की नगर व क्षेत्र में जमकर चर्चा हो रही है ।
उधर पुलिस ने खुदको बचाते हुए कहना शुरू कर दिया कि युवक द्वारा चरस बेचने की सूचना मिली थी । इसलिए पूछताछ को पुलिस उसे थाने लेकर आई थी । उसके पास चरस बरामद नहीं हुआ इसीलिए उसे छोड़ दिया गया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया