पीलीभीत : सड़क हादसे मे मौके पर ही पांच की मौत, अन्य घायल

पीलीभीत जनमत । बीती रात करीब 12:30 बजे थाना गजरौला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बंगाली कॉलोनी के निकट पीलीभीत से पूरनपुर की ओर जाती हुई एक कार संख्या UP 26 V 2095 RENAULT KWID खराब मौसम के कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई । जिसमें 10 लोग सवार थे । पुलिस अधीक्षक पीलीभीत एवं थाना गजरौला पुलिस द्वारा मौका मुआयना किया गया । घायलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल भेजा गया । कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी । जबकि 5 अन्य लोग घायल हो गए । जिनका विवरण निम्नलिखित है-

मृतक:
1.अश्वनी पुत्र राधाकृष्ण उम्र लगभग 32 वर्ष
2. अमित कश्यप पुत्र ओमप्रकाश उम्र लगभग 28 वर्ष
3.नोनी पुत्री अश्वनी उम्र 12 वर्ष लगभग
4.लव पुत्र अश्वनी उम्र 8 वर्ष लगभग
5. गोलू पुत्र अमित उम्र 7 वर्ष लगभग

घायल:

1. रेखा उपाध्याय पत्नी अश्वनी
2. सुषमा पत्नी अमित
3. आशा पत्नी राधाकृशष्ण
4. मीनी पुत्री अश्वनी
5. उदय पुत्र अमित
नि0गण थाना पूरनपुर जिला पीलीभीत ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express