शाह सकलैन अकेडमी की जिला यूनिट ने लगवाया फ्री मेडिकल कैंप, लाभान्वित हुए सैकड़ों मरीज़


  • बदायूँ जनमत । हज़रत शाह सकलैन एकेडमी ऑफ इंडिया की बदायूं यूनिट ने आज एक दिवसीय निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन कराया । कैंप नगर पालिका परिषद के सामुदायिक भवन में लगा जिसके आयोजक नगराध्यक्ष मोहम्मद अली फरशोरी रहे और मुख्यातिथि के रूप में अकेडमी के जिलाध्यक्ष मुन्तख़ब अहमद (नूर ककरालवी) रहे ।

कैंप में अल मदीना अल मास हॉस्पिटल बरेली के एडी डॉक्टर अय्यूब अंसारी का विशेष योगदान रहा । उनके हॉस्पिटल के प्रमुख डॉक्टर ओपी सिंह, एलके सिन्हा, डॉक्टर उज़मा आरिफ, डॉक्टर इमरान हुसैन के अलावा प्रमुख डॉक्टर मौजूद रहे । जिन्होंने कई मरीजों की फ्री जांचें की और सैकड़ों मरीजों को स्वास्थ्य निरिक्षण कर उन्हें दवाइयां दी । कैंप में सैकड़ों मरीज लाभान्वित हुए ।

कैंप में अशफाक सकलैनी, अख्तर हुसैन, परवेज़ चौधरी, मोहम्मद मुस्ताकीम, तौसीफ खान, ज़ुबैर शेख, सादिक़ आलपुरी, असरार अहमद के अलावा अकेडमी के ज़िम्मेदार सदस्य मौजूद रहे ।
कैंप में मरीजों को देखते हुए डॉक्टर और मौजूद अकेडमी के सदस्यगण : जनमत एक्सप्रेस । 9997667313

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express