उझानी बाईपास पर बने निःशुल्क शौचालय पर हमेशा लटके रहते है ताले

बदायूँ जनमत । जिले के अन्य कस्बों की तरह उझानी पालिका प्रशासन भी लापरवाह दिखाई दिया । पालिका प्रशासन द्वारा जनहित में बनवाया गया नि:शुल्क सार्वजनिक शौचालय सफेद हाथी साबित हो रहा है ।
आज शुक्रवार को बाईपास स्थित सार्वजनिक शौचालय के आस-पास के दुकानदारों से वार्ता करने पर पता चला कि संबंधित अधिकारियों के भ्रमण के दिन शौचालय को खोल दिया जाता है तथा उनके जाने के बाद फिर से बन्द हो जाता है । ऐसे में सवाल है कि प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान योजना कैसे सफल बनेगी । उक्त फ़ोटो हमारे पाठक द्वारा आज दोपहर 12-30 पर ली गई है । जबकि शौचालय की दीवार पर शौचालय खुलने व बन्द होने का समय सुबह 4 बजे से रात 10 बजे तक लिखा गया है ।
उझानी बाईपास पर बंद पड़ा सार्वजनिक शौचालय : जनमत एक्सप्रेस न्यूज । 9997667313

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया