काँग्रेस पीसीसी सदस्य आतिफ ने जरूरतमंदों को बांटी राहत सामग्री, कोरोना के प्रति किया जागरूक

बदायूँ जनमत । देश में कोरोना वायरस के कई मामले सामने आ रहे हैं। इसे लेकर पूरे देश में जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है ताकि लोग स्वयं की सुरक्षा से इस खतरनाक संक्रमण से बच सके । बदायूँ में भी कोरोना का डर देखने को मिल रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य आतिफ खान ने दातागंज मंगल बाजार स्थित अपने कैम्प कार्यालय पर कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरुक कर जरूरतमंदों को को राशन किट उपलब्ध कराई और आर्थिक सहायता भी की ।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य आतिफ खान ने कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए मोहल्लेवासियों को कोरोना के खिलाफ सावधानी बरतने की हिदायत दी। साथ ही लोगों से घरों में रहने की अपील की । आतिफ खान ने बताया कि राशन किट बांटने के पीछे उनका उद्देश्य है कि दातागंज विधानसभा में किसी जरूरतमंदों को भूखा न सोने दिया जाए । उन्होंने कहा कि इस वैश्विक महामारी का बचाओ ही एकमात्र जरिया है, क्योंकि सावधानी से ही बचाव है। ऐसे में जब देश में कोरोना वायरस से भयानक महामारी का खतरा मंडरा रहा है और भारत में भी इसके कई मरीज़ पाए जा चूके हैं ।
जरूरतमंदों को राहत सामग्री बांटते हुए काँग्रेस नेता आतिफ खांन जख्मी : जनमत एक्सप्रेस न्यूज । 9997667313

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया