सोशल मीडिया पर अपमानित करने वालों की खैर नहीं, आगाज संस्था ने एसपी सिटी से की शिकायत

बदायूँ जनमत। आगाज (द वॉइस ऑफ यूथ) के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज एसपी सिटी जितेंद्र श्रीवास्तव से मिलकर उनको फेसबुक पर फर्जी आईडी चलाने वालों के खिलाफ ज्ञापन देकर कार्रवाई करने का अनुरोध किया। इस पर एसपी सिटी जितेंद्र श्रीवास्तव ने दी हुई शिकायत पर साइबर सेल के संज्ञान में डालकर कथित फर्जी आईडी के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि कोई भी किसी को व्यक्तिगत रूप से सोशल मीडिया पर अपमानित नहीं कर सकता, ऐसा करने पर अपराधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में आमिर सुल्तानी, शाहबाज हुसैन, नितिन गुप्ता, राहुल गुप्ता, समीर खान, अहसन सिद्दीकी, गुड्डू अली आदि मौजूद रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी