सपा नेता फखरे अहमद शोबी ने जरूरतमंदों को बांटी ईद की किट - Janmat Express

बदायूँ जनमत। आज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता फखरे अहमद शोबी ने शहर के जरूरतमंद लोगों को ईद की किट देकर ईद का तोहफा दिया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा करना ही सच्ची ईद मनाना है। हम लोगों को इस बार ईद बहुत सादगी के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने कहा खरीदारी करना, नए कपड़े पहनना ज्यादा जरूरी नहीं ज्यादा जरूरी यह है कि हम लोगों की मदद करें। 
श्री शोबी ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो निर्देश दिया था उस निर्देश का पालन करते हुए हम लोग लॉकडाउन के पहले दिन से लोगों की सेवा में लगे हुए हैं और जब तक हमारे प्रदेश और देश में सुकून नहीं हो जाता हम लोग लोगों की सेवा में लगे रहेंगे।
जरूरतमंदों को ईद की किट देते हुए सपा नेता फखरे अहमद शोबी की टीम : जनमत एक्सप्रेस न्यूज़। 9997667313

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express