पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव, कार्यकर्ता खुश

बदायूँ जनमत। समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव की आज कोरोना की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। यह खबर सुनकर सभी सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी है। बता दें करीब 12 दिन पहले उन्होंने लखनऊ में अपना कोरोना टेस्ट कराया था, जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए थे। तभी से सपा कार्यकर्ताओं ने अपने अपने तरीके से ईश्वर से उनके स्वस्थ होने की कामना की थी। आज उनकी दूसरी जाँच निगेटिव निकलने पर सभी कार्यकर्ताओं ने खुशी का इज़हार किया है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी प्रभात अग्रवाल ने दी है।
फाइल फोटो - सपा नेता व पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव : जनमत एक्सप्रेस न्यूज़। 9997667313

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया