दिल्ली से लापता है उसहैत का तसब्बर, तीसरे दिन भी नहीं लगा सुराग़ - Janmat Express

बदायूँ जनमत। कस्बा उसहैत के वार्ड संख्या दो निवासी तसब्बर (50) पुत्र मुनब्बर पिछले तीन दिन से दिल्ली से अचानक लापता हो गया। आज तीसरे दिन भी उसका कोई सुराग़ नहीं लग सका।
तसब्बर के छोटे भाई नवाब ने बताया कि करीब एक माह पहले तसब्बर रोजी रोटी की तलाश में दिल्ली गया था। शुक्रवार की शाम को फोन पर घर वालों से बात हुई थी। लेकिन शनिवार 18 जुलाई से तसब्बर का फोन बंद आ रहा है। उसके बाद से तसब्बर के परिजनों ने जानने वालों से संपर्क साधा लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा सका है। अनहोनी की आशंका को लेकर तसब्बर के परिजनों का बुरा हाल है।
लापता तसब्बर का फाइल फोटो : जनमत एक्सप्रेस न्यूज़। 9997667313

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया