सोत नदी का अस्तित्व लौटाने में कामयाब हुए लोकप्रिय डीएम कुमार प्रशांत - Janmat Express

बदायूँ जनमत। जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त ने नगर मजिस्ट्रेट अमित कुमार एवं सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी के साथ सोत नदी का निरीक्षण किया। सोत नदी में साफ-सफाई तथा बहाव की जल धारा अच्छी स्थिति होने पर जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब यहां पर घाट का भी निर्माण कराया जाए।
शनिवार को डीएम ने जीवनदायनी सोत नदी का हो रहा जीर्णोद्वार देखकर कहा कि अब लोगों को और पशु पक्षियों को बहुत राहत मिलेगी। सोतनदी को उसका अस्तित्व लौटाने के क्रम में श्रमदान के अन्तर्गत सफाई कार्य युद्ध स्तर पर जनपद के विभिन्न स्थानों पर सचल रहा है। नदी का जल स्तर और बढ़े इसके लिए कार्य चल रहा है, जिससे अब लुप्त हो चुकी सोत नदी पुनः जीवित हो रही है। सोत नदी में श्रमदान अन्तर्गत सफाई कार्य का भी चल रहा है। सोत नदी जिन विकास खण्डों क्षेत्रों से गुजरी है उन सभी स्थानों पर सफाई कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि नदी की सफाई के साथ ही नदी में जहां सिल्ट है वहां सफाई होगी और जहां खुदाई आवश्यकता है वहां पर खुदाई भी हो रही है।
डीएम ने सोत नदी की बहती जल धारा देखकर व्यक्त की प्रसन्नता : जनमत एक्सप्रेस न्यूज़। 9997667313

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी