सीओ उझानी सहित कई पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, कप्तान ने दी विदाई - Janmat Express

बदायूँ जनमत। पुलिस लाइन सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रवीण कुमार चौहान, समस्त क्षेत्राधिकारी व प्रतिसार निरीक्षक पंकज कुमार सिंह द्वारा सेवानिवृत्त हुए क्षेत्राधिकारी उझानी सर्वैन्द्र सिंह, 04 उ0नि0 गण 1- उप निरीक्षक भूप सिंह एलआईयू 2- उप निरीक्षक चन्द्रपाल सिंह, 3- उप निरीक्षक राकेश कुमार, 4- उप निरीक्षक खूब सिंह, 02 मुख्य आरक्षी 1- मुख्य आरक्षी ह्रदेश कुमार, 2- मुख्य आरक्षी राज प्रसाद, तथा 01 आरक्षी सुरेश चंद्र गिरी को बधाई दी गयी। सर्वप्रथम सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को फूल माला पहनाकर व उपहार देकर सम्मानित किया गया तथा पुलिस विभाग में उनके द्वारा दिये गये महत्वपूर्ण योगदान व उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया। सेवानिवृत पुलिस कर्मियों से डयूटी के कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया गया एवं उनकी कर्तव्य निष्ठा की सराहना की गयी। एसएसपी अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस विभाग इनकी इस सेवा के प्रति ह्रदय से आभारी है और इनके सेवानिवृत्त के पश्चात् जीवन के सुखमय, मंगलमय एवं दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दी गयी । सभी के उज्ज्वल भविष्य एवं सेवानिवृत्त के उपरान्त स्वस्थ जीवन की कामना के साथ भावभीनी विदाई दी गयी ।
सीओ उझानी सार्वेद्र सिंह को विदाई देते हुए एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी : जनमत एक्सप्रेस न्यूज़। 9997667313


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

जश्ने शाह शराफत : तीन तलाक और परिवार विवाद से बचे मुसलमान - सकलैन मियाँ हुजूर