छत से गिरकर युवक की मौत, परिजनों ने विरोधियों पर लगाया हत्या का आरोप - Janmat Express

बदायूँ जनमत। थाना उसहैत क्षेत्र के गांव में एक युवक अपनी छत से गिर गया। परिजन उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल ले लगे। जहां हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया, बरेली जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद मृतक के परिजनों ने अपने ही परिवार वालों से चल रही रंजिश के चलते उन पर हत्या का आरोप लगा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार उसहैत क्षेत्र के गांव काकोरी निवासी नारायण गिरी और सेवा गिरी दो भाईयों में किसी विवाद को लेकर रंजिश चल रही है। दोनों भाईयों के परिवारों में कुछ दिन पहले मारपीट भी हो चुकी है। आज गुरूवार को नायरण गिरी का लड़का कृष्णपाल गिरी अपनी छत से गिर गया। जहां उपचार को बरेली जाते समय उसकी मौत हो गई। इसके बाद नारायण गिरी ने अपने भतीजे लाल गिरी सहित चार लोगों के खिलाफ उसहैत पुलिस को हत्या की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया, जिसमें सीने में चोट और फेफडे़ फटने के कारण मौत का होना बताया गया है। उसहैत थानाध्यक्ष चेतराम वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया