ग्यारह वर्षीय जैनब में पोलियो के लक्षण, सैम्पल जांच को भेजा - Janmat Express

बदायूँ जनमत। कस्बा उसहैत में ग्यारह वर्षीय जैनब में पोलियो के लक्षण पाये गये हैं। इससे जहां परिजनों में कोहराम है तो वहीं स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार उसहैत के वार्ड संख्या 7 निवासी मोहम्मद रफीक की ग्यारह वर्षीय लड़की जैनब में पोलियो के लक्षण पाए गये हैं। हालांकि इसकी पुष्टी जांच आने के बाद ही होगी। उसहैत चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर राहुल सिद्धार्थ और डब्लूएचओ से शैलेन्द्र गुप्ता ने जैनब का परिक्षण किया। उन्होंने बताया कि अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। जांच रिपोर्ट आने के बाद इसकी पुष्टि होगी, यह अन्य कोई और बीमारी भी हो सकती है। इस संबंध में सीएमओ और एसीएमओ से संपर्क किया तो किसी ने फोन तक रिसीव नहीं किया।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

जश्ने शाह शराफत : तीन तलाक और परिवार विवाद से बचे मुसलमान - सकलैन मियाँ हुजूर