बदायूं : मिट्टी खोदते समय ढांग में दबीं चार लड़कियां, एक की मौत, 3 गंभीर - Janmat Express

बदायूँ जनमत। सड़क किनारे मिट्टी खोदते समय 5 लड़कियां ढांग में दब गईं। हादसे में एक लड़की की मौत हो गई जबकि तीन को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। लड़की की मौत के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया है।
हादसा उसहैत थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत ललोमई के गांव नया नगला में हुआ है। गांव की प्रियंका (16) और उसकी बहन प्रिया पुत्री श्यामपाल, वहीं प्रीती पुत्री वीरपाल गंभीर अवस्था में है और वहीं रेशमवती, पूनम पुत्री राजपाल नरेगा द्वारा डलवाई गई सड़क के किनारे मिट्टी खोदने गई थी मिट्टी खोदते समय सभी पर अचानक ढांग गिर पड़ी। चीख-पुकार पर आसपास खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद लड़कियों को बाहर निकाला लेकिन तब तक प्रियंका दम तोड़ चुकी थी। तीन लड़कियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मृतका प्रियंका के घर में हादसे के बाद कोहराम मच गया है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया