किसान बिल : सरकार ने 19 दिसंबर तक नहीं मानी मांगें तो उपवास शुरू करेंगे किसान - Janmat Express

नई दिल्ली जनमत। दिल्ली की सरहदों पर डटे किसान अपनी मांगों से समझौता करने को तैयार नहीं है। शनिवार को उन्होंने सरकार को उपवास रखने की चेतावनी दे दी है। इतना ही नहीं उन्होंने सरकार को 19 दिसंबर का अल्टीमेटम भी दिया है वहीं, सरकार लगातार संगठनों से कानूनों में किए गए संशोधनों को मानने की अपील कर रही है। पुलिस ने भी प्रदर्शन कर रहे किसानों को बड़े हाईवे और अन्य सड़कों को ब्लॉक करने से रोक दिया है। किसानों को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

कल से होगा ट्रैक्टर मार्च...
नए कृषि कानूनों से नाराज किसानों का आंदोलन और तेज हो गया है. संयुक्त किसान आंदोलन के नेता कमल प्रीत सिंह पन्नू ने कहा ‘कल सुबह 11 बजे से हजारों किसान राजस्थान के शाहजहांपुर से ट्रैक्टर मार्च करेंगे और जयपुर दिल्ली मुख्य सड़क को ब्लॉक करेंगे।’ उन्होंने कहा ‘हमारे राष्ट्रीय स्तर पर किए गए आह्वान के बाद हरियाणा के सभी टोल प्लाजा पर आज शुल्क नहीं वसूला जाएगा।’


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी