बालू से लदे ओवरलोड ट्रेक्टर ट्राली ने मारी टक्कर बारात से लौट रही प्राइवेट बस छतिग्रस्त - जनमत एक्सप्रेस

बदायूँ जनमत। सुबह तड़के बारात से लौट रही एक प्राइवेट बस में गंगा की बालू से लदे ओवरलोड ट्रेक्टर - ट्राली ने टक्कर मारी दी। जिस कारण बस छतिग्रस्त हो गई।
जानकारी के मुताबिक उसहैत निवासी मदनलाल भारद्वाज परिवार की एक बस (UP 24 T 6979) बारात से वापस लौट रही थी। जिसमें करीब 30-35 बाराती भी सवार थे। उधर उसहैत क्षेत्र के गांव सरेली से गंगा के बालू का ओवरलोड एक ट्रेक्टर ट्राली  म्याऊं रोड की ओर जा रहा था। कोहरे के चलते और ट्रेक्टर के चालक द्वारा ट्रेक्टर को रोड से न बचाने के कारण ट्राली की टक्कर बस में जा लगी। जिससे बस छतिग्रस्त हो गई। बस स्वामी ने उसहैत थानाध्यक्ष को कार्यवाही हेतु तहरीर दी है। ट्रेक्टर ट्राली गांव नया नगला का बताया जा रहा है। खास बात है कि ट्रेक्कर पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी