नायब तहसीलदार के नेतृत्व में आयोजित हुआ समाधान दिवस - Janmat Express

बदायूँ जनमत। थाना उसहैत में आज शनिवार को नायब तहसीलदार के नेतृत्व में समाधान दिवस आयोजित हुआ। जिसमें थाना प्रभारी इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा समेत सभी हल्कों के लेखपाल व कानूनगो मौजूद रहे।
समाधान दिवस में भूमि संबंधित मात्र आठ प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें नायब तहसीलदार राजकुमार सिंह ने सभी के निस्तारण को टीम बनाकर हल्का लेखपाल को आदेशित किया है। वहीं कुछ के निस्तारण को तत्काल पुलिस फोर्स के साथ लेखपाल को भेजकर निस्तारण कराया गया। उधर नायब तहसीलदार राजकुमार सिंह ने बताया कि कल रविवार 13 दिसंबर को प्रत्येक बूथों पर बीएलओ द्वारा वोट बनाये जायेंगे। जो भी व्यक्ति जिसकी आयु जनवरी 2021 को 18 वर्ष होगी वह अपना वोट अवश्य बनवा ले।
उसहैत थाने में समाधान दिवस का आयोजन : जनमत एक्सप्रेस। 9997667313


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी