कांग्रेस की मैराथन में भगदड़ जैसे हालात, कई छात्राएं दबीं, जूते-चप्पल सड़क पर बिखरे

बरेली जनमत। कांग्रेस की मैराथन में भगदड़ मच गई, इस दौरान कई छात्राएं दब गईं बच्चियों के जूते चप्पल भी सड़क पर बिखर गए। उधर, जब कांग्रेस नेता और पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए बेतुका बयान दे दिया। उन्होंने कहा, वैष्णो देवी में जब भगदड़ मच सकती है, तो यहां क्यों नहीं।
सुप्रिया ऐरन ने कहा, जब वैष्णो देवी में भगदड़ मच सकती है। फिर ये तो बच्चियां हैं, ये इंसानी फितरत होती है। लेकिन मैं मीडियाकर्मियों से इसके लिए माफी मांगती हूं। ये साजिश भी हो सकती है। कांग्रेस के बढ़ते जनाधार की वजह से इस तरह की साजिश भी की जा सकती है।

भीड़ की वजह से मची भगदड़...

इस मैराथन के वीडियो भी सामने आए हैं। इनमें देखा जा सकता है कि काफी अधिक संख्या में छात्राएं इस मैराथन में हिस्सा ले रही थीं. तभी दौड़ते वक्त कुछ छात्राएं गिर जाती हैं। इसके बाद उनसे टकराकर के कई छात्राएं उनके ऊपर गिर जाती हैं। इसके बाद आयोजनकर्ता छात्राओं की मदद से बच्चियों को उठाते हैं. बताया जा रहा है कि कुछ छात्राओं को हल्की चोटें भी आई हैं।

प्रियंका चुनाव में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने पर दे रहीं जोर...

दरअसल, प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश चुनाव में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने पर जोर दे रही हैं. उन्होंने इस चुनाव में महिलाओं को 40% टिकट देने का वादा किया है। इसके अलावा लड़कियों को स्कूटी, मोबाइल समेत तमाम वादे किए हैं। वे राज्य के अलग अलग हिस्सों में महिलाओं तक पहुंचने के लिए तमाम कार्यक्रमों में हिस्सा ले रही हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

जश्ने शाह शराफत : तीन तलाक और परिवार विवाद से बचे मुसलमान - सकलैन मियाँ हुजूर