12 साल के बच्चे ने 4 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बदायूँ जनमत। 12 साल के एक लड़के ने 4 साल की मासूम के साथ रेप किया। मासूम बच्ची का पिता फौजी है। इस समय उसकी तैनाती हिमाचल प्रदेश में है। परिवार गांव के घर में ही रहता है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है।
मासूम के परिजनों ने बताया, वह लोग मुजरिया थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले हैं। उनके घर के बगल में ही एक परिवार रहता है। बीते रविवार को उनकी 4 वर्षीय मासूम बेटी घर के बाहर खेल रही थी। तभी वहां घर के बगल में रहने वाला एक 12 वर्षीय किशोर पहुंचा। वह मासूम को बहला-फुसला कर अपने घर ले गया। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोर के परिजन उस समय घर पर नहीं थे।
परिजनों ने बताया, जब मासूम बच्ची घर के बाहर खेलती नहीं मिली तो वह लोग घबरा गए। आस-पास के घरों में उसको ढूंढना शुरू किया। इसी दौरान किशोर के घर से बच्ची के रोने की आवाज आई। आवाज सुनकर जब अंदर गए तो किशोर आपत्तिजनक हालत में था। यह देख वह लोग माजरा समझ गए। परिजनों ने बताया, वह लोग मासूम को लेकर थाने गए और पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 
मामले को लेकर SP देहात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया, मुकदमा लिखा जा चुका है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आज किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पता चला है कि मासूम बच्ची का पिता सेना में सिपाही है। इस वक्त उसकी पोस्टिंग हिमाचल प्रदेश में है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

हैरतअंगेज: सब्जी में थूक लगाने की घटना पुलिस की ही थी साजिश, जांच के बाद दोषी सिपाही निलंबित

सपा प्रत्याशी की आवभगत में लगे उसहैतवासी, सुरेंद्र बोले 'इंटर कॉलेज दोगे तब करेंगे सपोर्ट'