बसपा का हाथी और सपा के गुंडे खा गए गरीबों का राशन : योगी आदित्यनाथ

बदायूँ जनमत। वजीरगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना कॉल हो या फिर उससे पहले और उसके बाद गरीबों को जो राशन मिल रहा है, बहरापन भाजपा सरकार ही नहीं उससे पहले की सरकारें भी दे सकती थी। मगर पहले की बसपा सरकार के हाथी का इतना बड़ा पेड़ था जिसकी वजह से गरीबों को राशन भत्ता ही नहीं था, दूसरी सपा की सरकार मैं भी गरीबों का राशन गुंडा और माफिया खा गए। बोले कोरोना कॉल में आपकी मदद करने भाजपा के लोग भी आए थे बाकी दिल्ली के दो भाई बहन और बहन जी दिखाई नहीं दी थीं। अखिलेश यादव तो आतंकवादियों को छुड़ाने का काम करते हैं।
शुक्रवार को बदायूं जिले के वजीरगंज कटरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा आयोजित की गई। यहां बदायूं विधानसभा से महेश चंद्र गुप्ता और बिल्सी विधानसभा से हरीश शाक्य, बिसौली विधानसभा से कुशाग्र सागर और सहसवान विधानसभा से डीके भारद्वाज के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2022 के इस चुनाव में भाजपा विकास के दम पर लौट रही है। बोले केंद्र में मोदी की सरकार है और उत्तर प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार है।
भाजपा की इस डबल इंजन की सरकार के विकास करने की रफ्तार भी डबल है। इसीलिए इन 5 वर्षों में विकास का परिणाम भी आपके सामने डबल है। बोले बदायूं से मां गंगा की कृपा से गंगा एक्सप्रेस वे निकल रहा है जो यूपी में सबसे लंबा एक्सप्रेसवे है इसका लाभ भी सबसे ज्यादा बदायूं के लोगों को मिलेगा। बोले सपा की सरकार जब 2012 में बनी थी तो अखिलेश यादव का सबसे पहला काम आतंकवादियों को छुड़वाने था, बोले 2017 के चुनाव में जब भाजपा की सरकार बनी तब भाजपा की सरकार का सबसे पहला काम किसानों की कर्ज माफी रहा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

हैरतअंगेज: सब्जी में थूक लगाने की घटना पुलिस की ही थी साजिश, जांच के बाद दोषी सिपाही निलंबित

सपा प्रत्याशी की आवभगत में लगे उसहैतवासी, सुरेंद्र बोले 'इंटर कॉलेज दोगे तब करेंगे सपोर्ट'