गंगा स्नान को आए दो सगे भाई डूबे, एक को ग्रामीणों ने बचाया दूसरे की मौत

बदायूँ जनमत। उसहैत थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव अटेना गंगा नदी घाट पर स्नान करने आया एक किशोर गंगा नदी में डूब गया। जिसके शव को खासी मशक्कत के बाद देर रात बरामद गया है। वहीं डूबे हुए भाई को बचाने घुसे उसके सगे भाई गौरव को ग्रामीणों ने बचा लिया।
पुलिस ने बताया कि शाहजहांपुर के थाना परौर क्षेत्र के गांव नगरिया रासा निवासी समरपाल ठाकुर के दोनों बेटे पूरन सिंह और गौरव सिंह गंगा स्नान करने अटैना घाट पर आये थे। नहाते समय पूरन सिंह (17) डूबने लगा, जिसे बचाने गौरव सिंह भी भागा लेकिन गौरव को तो स्नानार्थियों ने निकाल लिया। वहीं पूरन सिंह डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को लगाया परंतु पांच घंटे की मशक्कत के बाद भी शव बरामद नहीं किया जा सका है। रात करीब 8 बजे शव को गंगा नदी से निकाला गया। जिसके बाद उसहैत पुलिस अपनी कार्रवाई में जुट गई। इधर डूबे किशोर के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

हैरतअंगेज: सब्जी में थूक लगाने की घटना पुलिस की ही थी साजिश, जांच के बाद दोषी सिपाही निलंबित

सपा प्रत्याशी की आवभगत में लगे उसहैतवासी, सुरेंद्र बोले 'इंटर कॉलेज दोगे तब करेंगे सपोर्ट'