खेत की रखवाली कर रहे किसान की गोली मारकर हत्या

बदायूँ जनमत। उघैती थाना क्षेत्र में खेत की रखवाली को गए किसान की बुधवार रात हत्या कर दी गई। कातिलों ने उसके सीने में गोली मारने के साथ ही सिर पर भी धारदार हथियार से प्रहार किया। आधी रात को पहुंची पुलिस ने आसपास इलाके में कॉबिंग भी की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। फिलहाल परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
मामला रियोनाई गांव का है। यहां के रहने वाले धर्मपाल का बेटा मनोहरपाल (30) बुधवार रात अपना खेत रखाने गया था। देर रात तकरीबन साढ़े 11 बजे कुछ लोग पहुंचे और मनोहरपाल को घेर लिया। परिजनों के मुताबिक, मनोहर ने उन्हें कॉल करके इसकी जानकारी भी दी कि कुछ लोग मारपीट करके साथ ले जा रहे हैं। इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया