खुशी : बदायूं का MBBS छात्र अयाज़ यूक्रेन से सकुशल घर पहुंचा

बदायूँ जनमत। भारी लड़ाई के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की वापसी जारी है। जिसके चलते बदायूं के नाहर खां सराय निवासी अयाज अंसारी यूक्रेन से सुरक्षित अपने घर सकुशल पहुंच गया।
अयाज अंसारी यूक्रेन से रोमानियाई सीमा पर पहुंचे और वहां से भारत सरकार द्वारा किए गए प्रबंधों के तहत नई दिल्ली पहुंचे। जब वह घर पहुंचे तो परिजनों ने राहत की सांस ली और ईश्वर का   भावनात्मक शुक्र अदा किया।  कुछ दिन पहले अयाज अंसारी की मां रहनुमा बेगम ने सामाजिक कार्यकर्ता और समाजवादी पार्टी के नेता हाफिज इरफान और डॉ शकील अहमद के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर मदद की अपील की थी।
इससे पहले बदायूं से लौटने पर छात्र अयाज अंसारी का स्वागत हाफिज इरफान ने सहसवान में स्थित अपने आवास पर किया। उन्होंने अयाज अंसारी से यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की दुर्दशा और उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली। हाफिज इरफान ने कहा कि वहां हजारों भारतीय छात्र बड़ी मुसीबत में हैं। आज भी एक छात्र की मौत की खबर आई। बड़े-बड़े दावे करने वाली मोदी सरकार ने इस मामले में लापरवाही दिखाई है। इसलिए वहां भारतीय छात्र चिंतित हैं।  सरकार ने बड़े पैमाने पर और जल्द से जल्द भारतीय छात्रों की वापसी की व्यवस्था नहीं की। उन्होंने कहा 'एक तरफ हम विश्व गुरु बनने की बात कर रहे हैं और दूसरी तरफ हम इस तरह के संकट से निपटने में सक्षम नहीं हैं। हाफिज इरफान ने कहा कि यूक्रेन में अब भी फंसे छात्रों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए।
यूक्रेन से सकुशल अपने घर पहुंचने के बाद जानकारी लेते हुए परिजन : जनमत एक्सप्रेस न्यूज़। 9997667313


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया