नवरात्र और रमजान पर्व को लेकर पुलिस द्वारा शांति सदभावना बैठक का आयोजन

बदायूँ जनमत। बिसौली कोतवाली परिसर में शुक्रवार को नवरात्र व रमजान पर्व को लेकर शांति सदभावना बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए सीओ शक्ति सिंह ने कहा कि दोनों त्योहारों पर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में बुद्धिजीवी वर्ग पुलिस का सहयोग करे। कोतवाल ऋषिपाल सिंह ने कहा कि पुलिस असामाजिक तत्वों पर निगाह रखे है। शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। 
बैठक में कारी इस्तकार अशरफी, हाफिज शादाब रजा ओवैसी, जोगिंदर सिंह, जगतपाल, हाजी तस्लीम खां, मेहर खां, हाकिम सिंह, धर्मवीर, इरशाद खां, ठाकुर गब्बर सिंह, आशु खां, नकी अंसारी, सचिन, मुस्तफा खां आदि मौजूद रहे।




 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

जश्ने शाह शराफत : तीन तलाक और परिवार विवाद से बचे मुसलमान - सकलैन मियाँ हुजूर