जल संरक्षण के प्रयासों को जीवनशैली का हिस्सा बनाए : एडीएम ऋतु पुनिया

बदायूँ जनमत। इस साल मार्च से ही पूरे देश भर में गर्मी बहुत पड़ रही है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि दूसरी तरफ जल संकट भी बढ़ रहा है। बहुत गर्मी से जल सुरक्षा पर प्रभाव पड़ता है, पानी भाप बनकर उड़ जाता है। गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी की आवश्यकता भी हमें ज्यादा होगी। इसलिये जल संरक्षण की आवश्यकता अधिक है। जिसके चलते जनहितैषी न्यायप्रिय महिला अधिकारी अपर जिलाधिकारी/ अपर जिला मजिस्ट्रेट ऋतु पुनिया ने सभी से अपील करते हुए कहा कि सभी को जल संरक्षण की आवश्यकता है, क्योंकि वक्त रहते हमने कदम नहीं उठाया तो आने वाले समय में हम जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते कि जल के बिना  जीवन कैसा होगा। जल के बिना जीवन जीना नामुनकिन है। बिना जल जीवन ही नहीं है, हमारा मानव जीवन खतरे में पड़ सकता है। इसलिए सोच समझकर पानी का उपयोग करें। पानी हमारे पीने के लिए नहीं बल्कि पूरे दैनिक जीवन में भी बहुत काम आता है। दैनिक जीवन में जल का उपयोग सोच समझ कर करें। जल का दुरुपयोग ना करें। जल संकट हमारे जीवन के लिए खतरा बन सकता है। क्योंकि पृथ्वी पर जल के बिना जीवन की कल्पना भी हम नहीं कर सकते मानव, पशु, पक्षी, पेड़, पौधे सभी को जल की आवश्यकता होती है। पृथ्वी पर यह सब नष्ट हो जाएगा तो हम दो-तीन दिन खाना खाए बिना रहे सकते है लेकिन, जल पिए बिना नहीं रह सकते। इसलिए हमें जल संरक्षण की बहुत आवश्यकता है। पृथ्वी पर बहुत सारा जल है लेकिन उसमें सिर्फ पीने लायक जल बहुत ही कम है। क्योंकि आधे से ज्यादा सारा जल खरा है। जल का दुरुपयोग नहीं करना है इसका संकल्प लें, जल की ज्यादा से ज्यादा बचत करना है। साथ ही दूसरों को भी जल संरक्षण के लिए प्रेरित करना है, वर्षा के समय हमें जल संरक्षण करना होगा और फिर जरूरत पड़ने पर उसे उपयोग में लेना होगा। जल संरक्षण हम बहुत तरीके से कर सकते हैं जल संरक्षण के हमें बहुत जरूरत है क्योंकि जल के बिना जीवन संभव नहीं है। छोटे बड़े तालाब, झीलों और नदियों की खुदाई एवं जीर्णोद्धार को विशेष गति दी जाएगी। साथ ही जल की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि आज लगातार जल का स्तर कम हो रहा है जबकि पानी का प्रयोग निरंतर बढ़ रहा है, पूरे विश्व में पानी को लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर पानी की चिंता को लेकर कार्य किया जा रहा है और विगत वर्षों से वर्तमान तक जल का अत्याधिक दोहन प्रचुर मात्रा में हो रहा है, हम सभी का दायित्व है कि पानी बचाना है तथा प्राकृतिक के साथ कोई छेड़छाड़ न करें जल स्रोतों का संवर्धन के इस अभियान से लोगों में जन जागरूकता लाएं। जल संरक्षण एवं संचयन जरूरी है। वहीं प्रशासन के संबंध में वार्तालाप करने पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में प्रशासन द्वारा लगातार जल बचाओ अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी चलता रहेगा।

रिपोर्ट - अभिषेक वर्मा


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया