संदेश

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, दो की मौत कई घायल - Janmat Express

चित्र
बदायूँ जनमत। इस्लामनगर के पास बिल्सी रोड पर सामने से गलत दिशा से आ रही तेजरफ्तार स्कूटी को बचाने के चक्कर में गंगा स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्राली पलट गई। जिसमें ट्रैक्टर ट्राली में सवार कई श्रद्धालु गम्भीर रुप से घायल हो गए और एक बच्चे की मौके पर मौत हो गई।  इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव मईकलॉ का ट्रैक्टर माघ की पूर्णिमा पर गंगा स्नान करके वापस घर लौट रहा था। ट्रैक्टर ट्राली में 30 से 40 श्रद्धालु सवार थे। जैसे ही वह इस्लामनगर में बिल्सी रोड पर मोहाली के नजदीक पहुंचा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कूटी एमएच 03 बीयू 4714 को बचाने के चक्कर में ओवरटेक किया और ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली में सवार श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें एक बच्चे की मौके पर मौत हो गई। स्कूटी सवार स्कूटी मौके पर छोड़कर फरार हो गया। ट्रैक्टर पलटने से ट्राली में सवार अमित पुत्र होराम उम्र 10 बर्ष निवासी मईकलॉ की मौके पर मौत हो गई। जिसमें पुष्पेन्द्र, ममता, मोहन लाल, कैलाश व तीरथ पुत्र किशन सहित करीव 15 लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए। वहीं सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक बच्चे के परिजनों क

ककराला पालिका के सभासदों ने किया बैठक का बहिष्कार, ईओ पर आरोप लगाते हुए डीएम को सौंपा ज्ञापन - Janmat

चित्र
बदायूँ जनमत।  नगर पालिका परिषद ककराला में आज होने वाली बोर्ड की बैठक का कुुुसभासदों द्वारा बहिष्कार किया गया। साथ ही अधिशासी अधिकारी पर आरोप लगाते हुए डीएम को ज्ञापन भी दिया है। जिसमें कहा गया है कि सभासदों को जो एजेंडा डाक द्वारा भेजा गया है उसमें प्रस्ताव संख्या एक मूल आए बजट 2021- 22 के संबंध में विचार-विमर्श के लिए रखा गया है। नगर पालिका में पहले से ही जो बजट आया था उसके धन का लगातार पालिका प्रशासन द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा है। इसलिए बैठक का बहिष्कार जनहित में है। प्रस्ताव संख्या 2 डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के संबंध में विधियां बनाने के संबंध में विचार-विमर्श के लिए रखा गया है जो कि नगर ककराला में पहले ही कूड़ेदान में पालिका के अधिकारी द्वारा करोड़ों रुपए का घोटाला किया जा चुका है। प्रस्ताव संख्या तीन शासन की नीति अनुसार पॉलिथीन को प्रतिबंधित करने के संबंध में विचार-विमर्श के लिए रखा गया है जो पहले भी पॉलिथीन का प्रतिबंधित करके रखा गया है। लेकिन, अधिशासी अधिकारी द्वारा कोई निष्पक्ष जांच पार्टी के संबंध में नहीं होती है। जो भी दुकानदार पालिका अध्यक्ष के समर्थक हैं उन्हें अधिशासी अध

डॉ क्रांति कुमार ने फीता काटकर किया बौद्ध कथा का शुभारंभ - Janmat Express

चित्र
बदायूँ जनमत। बिसौली तहसील क्षेत्र के ग्राम सिसईया में मौर्य, शाक्य एवं प्रजापति समाज के धम्म बंधुओं द्वारा पांच दिवसीय बुद्ध कथा का आयोजन बौद्ध कथा वाचक नेम सिंह बौद्ध एवं पूजा बौद्ध मैनपुरी के द्वारा कराया जा रहा है। जो कि बीते 25 फरवरी से लेकर 1 मार्च तक चलेगी। जिसका शुभारंभ बहुजन समाज पार्टी के मंडल कोऑर्डिनेटर डॉ क्रांति कुमार ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित धम्मा बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि तथागत भगवान बुद्ध ने अप्प दीपो भव का संदेश देकर आत्मा के अस्तित्व को अस्वीकार किया था। उन्होंने कहा कि दूसरों को हानि न पहुंचाना ही बुद्ध का दर्शन है। उनके उपदेशों को स्वीकार करना आज की महती आवश्यकता है।  इस दौरान भूपेंद्र शाक्य, राधावल्लभ ठाकुरदास मौर्य, भगवानदास मौर्य, इंदल डीलर गुलाब मौर्य, आनंद भारती एडवोकेट, सतीश चंद भारती, डॉ हेम सिंह, गिर्राज किशोर, डॉ अजीत कुमार, अमरदीप एडवोकेट आदि सहित सैकड़ों उपासक उपासिकाये उपस्थित रहे। फीता काटकर बौद्ध कथा का शुभारंभ करते हुए डॉ क्रांति कुमार : जनमत एक्सप्रेस। 9997667313

ककराला में अतिक्रमण हटाने पर रोक लगाने की मांग करते हुए सभासदों ने सौंपा ज्ञापन - Janmat

चित्र
बदायूँ जनमत।  ककराला बदायूं रोड के चौड़ीकरण को लेेकर वहां के व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। रोड़ से अतिक्रमण हटाए जाने का समय करीब आने पर लोग परेशान हो उठे।  इसको लेकर आज ककराला के कुछ सभासदों ने अतिक्रमण हटाने की समय अवधि बढ़ाए जाने अथवा स्थगित किए जाने के संबंध में अधिशासी अधिकारी राम सिंह को ज्ञापन सौंपा है। उधर सभासदों के ज्ञापन को गंभीरता से लेने के बाद अधिशासी अधिकारी राम सिंह ने डीएम कुमार प्रशांत को एक पत्र लिखा है। जिसमें ककराला में रोड़ चौड़ीकरण को लेकर अतिक्रमण हटाने की समय अवधि बढ़ाकर 6 माह करने की अनुरोध किया गया है।  इस दौरान नजमुल अंसारी, छोटे अंसारी, जैनुलाब्दीन, जावेद खान, नदीम खान, सभासद प्रतिनिधि असलम मास्टर, असलम खान, फहीम खान आदि सभासद गण उपस्थित रहे। ककराला नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए सभासदगण : जनमत एक्सप्रेस। 9997667313

हिंदुस्तान मिशन शक्ति अभियान के तीसरे चरण में 'संवाद' कार्यक्रम का आयोजन - Janmat

चित्र
बदायूँ जनमत। कस्बा अलापुर में ‘हिन्दुस्तान मिशन शक्ति अभियान' के तीसरे चरण में ‘संवाद' कार्यक्रम का आयोजन स्कूलों व कालेजों में किया जा रहा है। इसी क्रम आज मदरसा पैराडाइज़ अलापुर के महल वाले मैदान में संवाद का आयोजन किया गया। नारी शक्ति की मिसाल छात्राओं को अपने संघर्ष की कहानी सुनाने के साथ ही उन्हें जीवन में सफल होने के सूत्र भी बताए। प्रेरित किया कि किसी भी चुनौती का मुकाबला कैसे करें। वहीं 3 मार्च को पूरे नगर मे एक भव्य रैली व झाँकी निकालने का फैसला लिया गया। इस दौरान मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक शबाना बेगम, मुहम्मद आदिल खान और मुहम्मद फैसल खान, सना बेगम, शुजा सिद्दीकी, महविश बेगम, फुरकान अंसारी, तहरीम, अकरम आदि मौजूद रहे।

सपा के जिला सचिव बनने पर युवा नेता अली अल्वी का समर्थकों ने किया स्वागत, खुशी की लहर - Janmat

चित्र
बदायूँ जनमत।  समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रेमपाल यादव द्वारा प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति मिलने के बाद जिला कार्यकारिणी की घोषणा की हैै। जिसमें शहर के मोहल्ला ऊपर पारा निवासी अली अल्वी को जिला सचिव नियुक्त किया गया है। जिसे लेकर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। नवनियुक्त जिला सचिव अली अल्वी ने कहा मुझे जो जिम्मेदारी दी है मैं उसे बखूबी निभाउंगा। पार्टी के हित में अपने कर्तव्य को पालन करने के लिए पूरी मेहनत करूंगा। मेरी जिम्मेदारी है कि पार्टी के नियमों और विचारधारा का पूर्ण रूप से पालन किए जाए और मैं समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा यासीन उस्मानी, जिला अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव व पार्टी नेतृत्व का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं। युवा नेता अली अल्वी का फूल मालाओं से हुआ स्वागत : जनमत एक्सप्रेस। 9997667313 

बदायूं समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी में दर्जनों पदाधिकारी शामिल, जिलाध्यक्ष ने की घोषणा - Janmat

चित्र
बदायूँ जनमत।  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल व पार्टी के नेता धर्मेन्द्र यादव की अनुमति से सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव ने आज समाजवादी पार्टी की जिलाकार्यकरिणी का विस्तार कर घोषित की। इसके अंतर्गत जिला उपाध्यक्ष गुलफाम सिंह यादव, सलीम अहमद, मोतशाम सिद्दीकी, महेश चंद्र सक्सेना तथा जिला सचिव राजेंद्र, भोला शंकर, वेदप्रकाश, सुरेंद्र सिंह, जयपाल सिंह, हर्षवर्धन लोधी, डॉ आर्येन्द्र, देवेंद्र यादव, चंद्रभान, महबूब अली, अली मोहम्मद, मुख्त्यार सलमानी, राजवीर सिंह, महेंद्र सिंह पाल, नरेंद्र शर्मा, प्रताप सिंह, वासिद अली, सोमेंद्र यादव, जितेश एन0 लाल, मोहम्मद फहीम चौधरी, राहुल यादव को जिलाकार्यकरिणी में नामित किया गया।

बदायूं : खेत की रखवाली करने गये युवक की गोली मारकर हत्या - Janmat Express

चित्र
बदायूँ जनमत। थाना उसहैत क्षेत्र में गंगा पार कटरी में फसल रखा रहे एक युवक के अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर एसपी सिटी समेत एसएसपी भी पहुंचे। थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया है।  उसहैत थानाध्यक्ष चेतराम वर्मा ने बताया कि मृतक अवनेश की पत्नी ने बताया कि कल शाम करीब 7 बजे उसका पति अवनेश (30) पुत्र गजराज यादव निवासी गांव बेहटी की मड़इय्या गंगा पार गेहूँ की फसल की रखवाली करने गया था। आज सुबह सूचना मिली कि उसके पति की लाश खेत पर बनी झोपड़ी में लहूलुहान पड़ी है। सूचना पर परिवार वालों ने जाकर देखा तो किसी ने उसके पति के मुंह पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।  मृतक की पत्नी संतोषा की तहरीर पर थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं सूचना पर पहुंचे एसएसपी संकल्प शर्मा ने थानाध्यक्ष से जल्द से जल्द घटना का अनावरण करने का निर्देश दिया है।  खेत पर बनी झोपड़ी में पड़ा अवनेश का शव : जनमत एक्सप्रेस। 9997667313