फायर टीम की मौजूदगी में मासूमों ने बुझाई आग | भंद्रा...

एस०शाहिद अली !!

तेज पछुआ हवाएं मतलब बर्बादी की दस्तक । ये हवाएं छोटी सी छोटी चिंगारी को शोला बना देती हैं । यही कारण है कि ऐसे मौसम में आग बहुत अधिक संख्या में लगती है । और कई परिवार तो इससे होने बाले नुकसान की भरपाई ताउम्र तक नहीं कर पाते । जहाँ हमारी सरकारें विकास के लम्बे चौडे दावे करती है वहीं ऐसे में उन दावों की पोल भी खुलती है । बदायूँ जनपद का लम्बे चौडे क्षेत्रफल होने के बाबजूद यहां अग्निशमन यंत्र ऊंट के मुँह में जीरे के बराबर साबित हो रहे हैं । यहाँ बता दें कि पूरे जनपद की रखबाली के लिए फायर बिग्रेड के पास तीन गाडियाँ और दो पम्प हैं । ऐसी स्थिति का परिणाम सिवाय बर्बादी के और कुछ नहीं हो सकता ।
आज उसहैत क्षेत्र के गांव मंद्रा में अचानक चार घरों में आग लग गई । देखते ही देखते आग ने सबकुछ अपनी आगोश में ले लिया । वहीं चार बेजुबान जानवर (भेंसे) भी जिंदा स्वाह हो गईं । ग्रामीणों का कहना है कि आग लगते ही फायर बिग्रेड को सूचना दी गई लेकिन दो घण्टों तक कोई मदद को नहीं आया । वहीं जनमत एक्सप्रेस संवाददाता के पहुँचे के काफी देर बाद पम्प सेट लेकर फायर टीम पहुँची । खास बात तो यह रही कि फायर टीम की मौजूदगी के चलते गांव के मासूम आग बुझाने का प्रयास करते रहे और टीम मूकदर्शक बन देखती रही ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया