पुलिस प्रशासन के मुँह पर एक और तमाचा, गायों से भरा ट्रक पलटकर चालक फरार

उसहैत जनमत । प्रशासन की व्यावस्था के मुँह पर उस वक्त एक और करारा तमाचा लगा जब गायों से भरा ट्रक पलटकर
चालक और परिचालक फरार हो गए ।
मामला जनपद बदायूँ के थाना उसहैत क्षेत्र का है । रात्री करीब 12 बजे कायमगंज (फर्रूखाबाद) की ओर से एक गायों से भरा ट्रक उसहैत की ओर आ रहा था जो किसी कारण गांव खेडाजलालपुर के नखासा के पास पलट गया । जानकारी के अनुसार कामयगंज पुलिस ट्रक का पीछा कर रही थी । उसने उसहैत पुलिस को मामले की जानकारी दी । सूचना मिलते ही उसहैत पुलिस बल भी खेडाजलालपुर की ओर निकल पडा । ट्रक के चालक ने खुदको फंसता देख ट्रक को एक गन्ने के खेत में पलट दिया । और स्वम्ं मौके से फरार हो गया । ट्रक में 60 गाय बताई जा रही हैं जिसमें ट्रक पलटने से लगभग 20 गयों की मौत हो गई । अधी रात को हुई इस घटना ने सैकडों सबाल पैदा कर दिए हैं । खास बात यह है कि यह ट्रक बिना नम्बर प्लेट का है जो भूसा आदि भरकर दूसरे जिले में ले जाता है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया