चेहल्लुम के मौके पर उसहैत में निकला जुलूसे हुसैन

उसहैत जनमत । शहीदाने करवला के चेहल्लुम के मौके पर नगर में जुलूसे हुसैन निकाला गया । रात में लोगों ने अपने घर व गलियों को सजाया । जगह जगह लंगरदारी की गई । हशमत अली खलीफा की सरपरस्ती में हुसैनी अखाडा में जवानों ने अपने जौहर दिखाए । जुलूसे हुसैन बडे इमामबाडे से शुरू होकर हुसैनी गली होता हुआ मोहल्ला पश्चिम में जाकर विदा हुआ । सारा दिन लंगरदारी और फात्हांख्वानी का दौर चला । सुरक्षा की नजर से थाना अध्यक्ष हरिभान सिंह भारी पुलिस के साथ मौजूद रहे । जुलूस में शाहनवाज खांन, शाहिद अली अशरफी, शिफा हुसैन, अन्ने खाँ, परवेज अली, इस्राइल कुरैशी, सभासद नत्थू के अलावा तमाम लोगों का सहयोग रहा ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया