एम एस इब्ने अली स्कूल में हुआ जिक्रे मोहम्मद

उसहैत जनमत । जश्ने ईद मिलाद उल नबी के मौके पर नगर के रसूलपुर नगला रोड स्थित एम एस इब्ने अली पब्लिक स्कूल में जिक्रे रसूल सल्ललाहोअलैहीवसल्लम की महफिल मुनक्किद की गई ।

हाफिज सैय्यद जुबैर अली ने तिलावते कुराने मजीद से महफिल का आगाज किया । इसके बाद नातो मनकबत का दौर चला । बच्चों को नबी करीम की सीरत से भी रूबरू किया गया । स्कूल के प्रबंधक सैय्यद शाहिद अली ने भी सीरते मुस्तफा पर रौशनी डाली और बच्चों को नबी के बताये रास्ते पर चलने को कहा । सलातो सलाम के बाद दुआए खैर की गई । इस मौके पर सैय्यद अहमद रजा अली, जाकिर खांन, नुसरत बी, नाजिम अब्बासी, हसरत हुसैन फारूकी, खालिद खांन, निराले खां, फरमान मंसूरी, राजेश भारद्वाज आदि लोग मौजूद रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया