पूर्व विधायक मुस्लिम के सपा में आने से सक्लैनी खफा मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

सेवा में,
श्री अखिलेश सिंह यादव
राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी
लखनऊ (उत्तर प्रदेश)

विशय :- पार्टी में मुस्लिम खां पूर्व विधायक बी.एस.पी. के शामिल किये जाने से सकलैनियों रोश।
आदरणीय अध्यक्ष महोदय,
हम झांसी से सकलैनी समाज के लोग जिनका ताल्लुक हजरत षाह सकलैन मियां हुजूर बरेली से हैं। हम सभी सकलैनी अपने पीरो मुर्षिद हुजूर शाह सकलैन मियां के मुरीद हैं और अपने पीर की शान में गुस्ताखी करने वाले पूर्व विधायक बी.एस.पी. मुस्लिम खां का पुरजोर विरोध करते हैं।
पिछले वर्श बहुजन समाज पार्टी के समय में यह व्यक्ति ककराला बदायूं विधायक था जिसने वहां पूरे ककराला और उसके आस पास के गावों का जीना बेहाल कर रखा था गुण्डागर्दी दहशत गर्दी तमाम अनैतिक काले कारनामें किये थे।  इसी के चलते बी.एस.पी. से इसको निश्कासित कर दिया था और इसके खिलाफ तमाम अपराधिक मामले दर्ज हुये थे।
हमारे सभी सक्लैनी भाई ने इसी कारण बी.एस.पी. पार्टी का पूर्णतः विरोध किया और जगह-जगह धरनों का प्रदर्षन किया था। इसके कुछ समय बाद चुनाव में बी.एस.पी. उत्तर प्रदेष में अपना खाता तक नहीं खोल पायी। परन्तु बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि समाजवादी पार्टी को हम अपनी पार्टी कहते थे। उस समाजवादी पार्टी ने हम सकलैनियों के साथ धोखा दिया। मुस्लिम खां पूर्व विधायक बी.एस.पी. को श्री धर्मेन्द्र यादव सांसद बदांयू ने पार्टी में शामिल कर लिया।
हमारा आपसे पुनः अनुरोध है कि एक बार सच्चाई की सत्यता जांच कर अग्रिम कार्यवाही की जाये। अन्यथा ऐसे खराब छवि के लोगों को पार्टी में शामिल कहीं पार्टी का बड़ा अहित न हो जाये।

शाहरूख सकलैनी
पुत्र श्री नजर अली सकलैनी
68 इमामबाड़ा प्रेम नगर, झांसी ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

जश्ने शाह शराफत : तीन तलाक और परिवार विवाद से बचे मुसलमान - सकलैन मियाँ हुजूर