समर्थकों सहित गूंगेशाह रह० के दरबार में पहुँचे काजी

जनमत एक्सप्रेस । शेखूपुर विधानसभा से बसपा प्रत्याशी काजी मुहम्मद रिजवान ने आज क्षेत्र के गांव रमजानपुर पहुँचकर हजरत गूंगेशाह रह० के मजार पर चादरपोशी की ।
साथ ही अपने हजारों समर्थकों सहित मुहम्मदगंज, बेहटा डंबरनगर, मिढौली, रमजानपुर आदि गांवों में डोर टू डोर सम्पर्क भी किया । अलापुर, सखानूँ, ककराला, उसहैत आदि जगाहों से हजारों समर्थकों ने हजरत गूंगेशाह रह० के मजार पर पहुँचकर चादरपोशी में हिस्सा लिया । इस मौके पर काजी मुहम्मद गुलफान, निराले खांन, धम्मन खांन, उसहैत के पूर्व चेयरमैन नवाब हसन, भूरे, शकील अहमद, आरिफ खांन, नवी हसन आदि मौजूद रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express