पार्किंग की अवैध वसूली पर भडके एसओ उसहैत

www.janmatexpress.com



उसहैत जनमत । नगर पंचायत प्रशासन की सांठ गांठ से ठेका पार्किंग पर हो रही अवैध बसूली के खिलाफ शिकायत मिलने पर एसओ मनीष कुमार यादव भडक उठे । बीती रात पार्किंग पर पहुँचकर एसओ ने पार्किंग की खटिया खडी और बिस्तर गोल कर दिया ।
जानकारी के अनुसार बीती रात जिला फर्रूखाबाद के कुछ लोग अपनी कारों से उसहैत से गुजर थे जहाँ ठेका पार्किंग बालों ने उन्हें रोक लिया और सौ रूपये प्रति कार मांगने लगे । काफी कहासुनी के बाद पीडित पक्ष थाने पहुंच गया और एसओ मनीष कुमार को सारा माजरा सुनाया । एसओ त्वरित एक्शन लेते हुए ठेका पार्किंग पर पहुँच गए, मगर इससे पहले ही सभी लोग फरार हो चुके थे । एसओ ने पार्किंग पर रखी कुर्सियां आदि सामान थाने लाकर कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया